Homeखेलजल्द चुनी जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

जल्द चुनी जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

Published on

भारत का लंबा टेस्ट कैलेंडर रविवार को एक बेहद खराब परिणाम के साथ समाप्त हुआ। टीम इंडिया को लगातार दो सीरीज हार का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर कर दिया। भारत ने अपने आखिरी 8 टेस्ट मैचों में 6 हारे।घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप का भी सामना करना पड़ा। नये साल में भारत का ध्यान अब सफेद गेंद वाले क्रिकेट पर होगा। भारत की नजरें 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पर होंगी। इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले, भारत इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टी 20 और तीन वनडे मैच खेलेगा।पहला मैच 22 जनवरी से शुरू होगा।

टीम इंडिया इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति पर टीम इंडिया के चयन को लेकर बड़ा दबाव होगा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा 12 जनवरी तक होने की संभावना है। यह सभी टीमों के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम चुनने की अंतिम तिथि है। हालांकि, आईसीसी टीमों को 13 फरवरी तक बदलाव करने की अनुमति देगा।

आईसीसी के एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि सभी टीमों को 12 जनवरी तक अपनी टीम के खिलाड़ियों की घोषणा कर देनी है, लेकिन 13 फरवरी तक इसमें बदलाव करने की अनुमति होगी।यह टीमों पर निर्भर करता है कि वे टीम की घोषणा इससे पहले करना चाहती हैं या नहीं।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) घोषित की गई टीमों की सूची 13 फरवरी को ही जारी करेगा।

मीडिया रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हो रहा है कि जसप्रीत बुमराह को रोहित शर्मा का डिप्टी बनाया जाएगा।बुमराह ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद फिटनेस संबंधी चिंताओं से जूझ रहे हैं।इसका मतलब है कि चयनकर्ता हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को नजरअंदाज कर रहेचैं।दोनों 2023 वनडे विश्व कप में भारत के उप-कप्तान रह चुके हैं। चयनकर्ताओं के लिए टीम चुनना कठिन होगा, क्योंकि अधिकांश खिलाड़ी चल रहे विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...