Homeमनोरंजनसूरज बड़जात्या की फिल्म से सलमान खान का पत्ता साफ,आयुष्मान खुराना होंगे...

सूरज बड़जात्या की फिल्म से सलमान खान का पत्ता साफ,आयुष्मान खुराना होंगे नए ‘प्रेम’

Published on

‘हम आपके हैं कौन’, ‘मैंने प्यार किया’ और ‘विवाह’ जैसी पारिवारिक ड्रामा फिल्में बनाने वाले फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या को कथित तौर पर अपनी अगली फिल्म के लिए ‘प्रेम’ मिल गया है, लेकिन इस बार इस किरदार को बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रेम के किरदार से मशहूर सलमान खान ने नहीं, बल्कि अंधाधुन फेम एक्टर आयुष्मान खुराना इस किरदार को निभाते नजर आएंगे।ऐसे में अगर आप भी इस अपकमिंग फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं तो आइए आपको देता हूं इस फिल्म से जुड़ी जरुरी अपडेट्स।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की नई पारिवारिक रोमांटिक फिल्म में ‘प्रेम’ के आइकॉनिक किरदार को निभाने के लिए आयुष्यमान खुराना काफी उत्सुक हैं। साथ ही वह इस फिल्म के स्क्रिप्ट से भी बहुत प्रभावित हैं।रिपोर्ट्स में आगे यह भी बताया गया है कि फिल्म निर्माता को अपनी अगली पारिवारिक ड्रामा के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी। मालूम हो कि प्रेम के इस मशहुर किरदार को पहले सलमान खान, शाहिद कपूर और सोनू सूद जैसे एक्टर्स ने फिल्माया है।
फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा कि ‘सूरज जी किसी ऐसे व्यक्ति को कास्ट करना चाहते थे, जिसकी छवि पारिवारिक दर्शकों के साथ जुड़ सके और बड़े पर्दे पर नए जमाने के प्रेम का किरदार निभाने के लिए आयुष्मान खुराना से बेहतर कौन हो सकता है। दोनों की जोड़ी अच्छी बन गई है और आयुष्मान को वह दुनिया बहुत पसंद आई है, जिसे सूरज बड़जात्या अपनी अगली फिल्म के साथ बना रहे हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज बड़जात्या को लगता है कि आयुष्मान खुराना में प्रेम को बखूबी निभाने के लिए मासूमियत और आकर्षण है। हालांकि, सूरज बड़जात्या ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस पर अभी विचार नहीं किया है। वहीं, फिल्म के शूटिंग की बात करें तो इसकी शूटिंग अगले साल 2025 की गर्मियों में शुरू हो सकती है। इससे पहले कि सूरज बड़जात्या की इस फिल्म की शूटिंग प्रारंभ हो और उनकी आगामी फिल्म को लेकर कुछ जानकारियां बाहर आए, मैं आपको उनकी पूर्ववर्ती फिल्म हम आपके हैं कौन की कहानी बताते हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...