महाराष्ट्र में उद्योगपति और राजनेता बाबा सिद्दीकी की बीते शनिवार को गोलीमार कर हत्या कर दी गई है। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इस घटना से हर कोई हैरान और दुखी है। इस हमले के बाद से गुजरात के जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर से चर्चा में है।इधर अपने अजीज दोस्त को खोकर सलमान खान भी टूट गए हैं। बाबा सिद्दीकी पर हुए हमले के बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर नवी मुंबई पुलिस भी अलर्ट हो गई है। इसी बीच सलमान खान ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ी चुनौती दी है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैै। इस वीडियो में अभिनेता सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चुनौती देते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो में सलमान खान कह रहे है कि मान लिया बड़े ताकतवर हो आप, बड़े बहादुर हो आप, इतने बहादुर और ताकतवर हो आप, क्या अपने परिवार वालों को कांधा दोगे, उनकी अर्थी उठाओगे, इतना जिगर है आपके पास, क्यों आप यमराज और मौत बनना चाहते हो, क्यों अपने परिवार के लोगों का राम नाम सत्य करना चाहते हो।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sayyad Uzma Parveen 786 के यूजर ने 14 , 7:23 PM पोस्ट किया है। अब तक इस वीडियो को 392.7K लोग देख चुके है।155 यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके है। इतना ही नहीं यह वीडियो 994 रिपोस्ट हुआ है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है और तरह तरह की राय दे रहे है।गौरतलब है कि लॉरेंस की हिटलिस्ट में सलमान खान का नाम भी है। लॉरेंस बिश्नोइ की हिटलिस्ट में सलमान खान सहित कुछ बड़े नाम शामिल हैं।
यह मुद्दा सलमान खान के द्वारा काले हिरण शिकार मामले में शामिल होने के बाद से शुरू हुआ।करीब 23-24 साल पहले सलमान खान एक फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान गए थे। यहां वे शिकार करने गए और एक काले हिरण को मार दिया। काले हिरण की बिश्नोई समाज में घर-घर पूजा होती है। पूरे देश में जहां-जहां बिश्नोई समाज के लोग हैं, उनके अंदर इसको लेकर आक्रोश है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और मामला कोर्ट में पहुंचा। निचली अदालत से सलमान खान को पांच साल की सजा हुई।
बिश्नोई समुदाय के लोग काले हिरण का बहुत सम्मान करते हैं।इस कारण वे मारे गए उस हिरन का बदला अभिनेता सलमान खान से लेना चाहते हैं। इसी क्रम में लॉरेंस विश्नोई ने सलमान खान और इनसे संबंध रखने वाले लोगों का हाल बाबा सिद्दीकी वाला करने यानि जान से मार देने की धमकी दी है।
अभिनेता सलमान पर निगरानी रखने के लिए बिश्नोई ने अपने सहयोगी संपत नेहरा को भेजा था।हालांकि नेहरा को हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल ने गिरफ्तार कर लिया। मौके करीब 23-24 साल पहले सलमान खान एक फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान गए थे। वे शिकार करने गए और एक काले हिरण को मार दिया। काले हिरण की बिश्नोई समाज में घर-घर पूजा होती है। पूरे देश में जहां-जहां बिश्नोई समाज के लोग हैं, उनके अंदर इसको लेकर आक्रोश है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और मामला कोर्ट में पहुंचा। निचली अदालत से सलमान खान को पांच साल की सजा हुई।इसके पूर्व इस वर्ष अप्रैल में भी लॉरेंस विश्नोई के गुर्गे के द्वारा उनके घर पर निशाना लगाकर फायरिंग की गई थी।हालांकि पुलिस बल के तुरत पहुंच जाने के बाद गोलीबारी करने वाले लॉरेंस विश्नोई के गुर्गे को वहां से भागना पड़ा था।
लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के द्वारा बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने और सलमान खान तथा सलमान खान के परिवार के अन्य सदस्यों को लगातार जान से मारने की धमकी मिलने की घटना को देखते हुए सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।सलमान खान को पहले वाइ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी,लेकिन अब इसमें कुछ और सीआरपीएफ के जवानों को जोड़ दिया गया है।
सलमान खान के नजदीकी बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेवारी लॉरेंस विश्नोई ग्रुप द्वारा लेने के बाद सलमान खान को इस ग्रुप द्वारा लगातार मिल रही धमकी को देखते हुए सलमान खान की फिल्मों के सभी शूटिंग तत्काल कैंसिल कर दिए गए हैं।साथ ही वे अभी बिग बॉस सीरियल को भी होस्ट नहीं का रहे हैं। हालांकि सलमान खान के मैनेजर ने सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा किए जाने के बाद अब धीरे-धीरे फिल्मों की शूटिंग शुरू करने तथा बिग बॉस सीरियल के होस्ट करने बात कही जा रही है।
