Homeदेशवक्फ संशोधन विधेयक : जेपीसी की बैठक में वक्फ संशोधन विधेयक पर...

वक्फ संशोधन विधेयक : जेपीसी की बैठक में वक्फ संशोधन विधेयक पर जोरदार हंगामा

Published on

न्यूज़ डेस्क
 मंगलवार को वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बुलाई गई जेपीसी की बैठक में जोरदार हंगामा हो गया। विपक्षी सांसदों ने  किया और सत्ता पक्ष पर सवाल भी खड़ा किया। विपक्षी संसद इसके बाद बैठक से वाकआउट भी कर गए। हलाकि कुछ समय बाद विपक्षी सांसद फिर से बैठक में शामिल हुए। 

इस बीच, जेपीसी में शामिल विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर जेपीसी की बैठक के दौरान संसदीय आचार संहिता के घोर उल्लंघन की शिकायत भी की।

विपक्षी सांसदों ने स्पीकर बिरला को लिखे पत्र में यह आरोप लगाया है कि जेपीसी चेयरमैन जगदंबिका पाल ने 14 अक्टूबर को हुई समिति की बैठक के दौरान संसदीय आचार संहिता और नियमों का घोर उल्लंघन किया है।

विपक्षी सांसदों ने सोमवार को हुई जेपीसी की बैठक में कर्नाटक राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनवर मणिप्पाडी द्वारा राज्यसभा में नेता विपक्ष एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगाए गए आरोपों का जिक्र करते हुए पाल पर नियमों के खिलाफ जाकर उन्हें बोलने देने की इजाजत देने और विपक्षी सांसदों को इन आरोपों का जवाब देने के लिए समुचित समय नहीं देने का आरोप लगाया।

विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से तुरंत हस्तक्षेप कर, जेपीसी चेयरमैन को नियमों की याद दिलाने का भी अनुरोध किया।

मंगलवार को जेपीसी की बैठक में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे प्रेजेंटेशन के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के सांसदों के बीच जोरदार बहस हो गई। विपक्षी सांसद गौरव गोगोई एवं कल्याण बनर्जी की भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, दिलीप सैकिया एवं अभिजीत गंगोपाध्याय के साथ तीखी बहस हुई।

विपक्षी सांसदों ने अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए बैठक से वॉकआउट कर दिया। हालांकि, कुछ समय बाद विपक्षी सांसद दोबारा से जेपीसी की बैठक में शामिल हो गए।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this