Homeदेशदेश के नए वायुसेना चीफ के रूप में एयर मार्शल एपी सिंह...

देश के नए वायुसेना चीफ के रूप में एयर मार्शल एपी सिंह ने संभाली कमान

Published on

न्यूज डेस्क
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने सोमवार को नए वायु सेना प्रमुख के रूप में कमान संभाल ली है। उन्हें पांच हजार घंटे से अधिक के उड़ान का अनुभव है। उन्होंने एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से पदभार ग्रहण किया, जो प्रमुख के रूप में तीन साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गये। 27 अक्टूबर 1964 को जन्में सिंह को दिसंबर 1984 में वायु सेना के फाइटर पायलट स्ट्रीम में नियुक्त किया गया था।

अमर प्रीत सिंह ने लगभग 40 वर्षों की अपनी पारी में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने आपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन,फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान संभाली हैं परीक्षण पायलट के रूप में उन्होंने मास्को में मिग—29 अपग्रेड परियोजना प्रबंधन टीम का नेतृत्व किया। वह राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र में परियोजना निदेशक भी रहे। उन्हें तेजस के उड़ान परीक्षण का काम सौंपा गया था।

उन्होंने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वायु रक्षा कमांडर,पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी की महत्वपूर्ण स्टाफ नियुक्तियों पर कार्य किया। फरवरी 2023 में वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभालने से पहले वह मध्य वायु कमान के एयर आफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। सिंह परम विशिष्ट सेवा पदक व अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित हो चुके थे।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this