Homeदेशबारिश बनी विलेन, कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन भी नहीं हो पाया...

बारिश बनी विलेन, कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन भी नहीं हो पाया खेल

Published on

भारी बारिश के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से बर्बाद हो गया। पूरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। रात में हुई बारिश के कारण खेल शुरू होने में देर हुई, लेकिन दोपहर दो बजे के आसपास धूप निकल आई थी।मैदान के कुछ हिस्सों में ज्यादा नमी थी, इसलिए अधिकारियों ने दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया।रूक-रूक कर हो रही बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण लगभग आठ सत्र का खेल बर्बाद हो गया है। इससे दो मैचों की शृंखला के अंतिम मैच का परिणाम प्रभावित होगा।

पहले दिन बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बनाये थे, जब बारिश के कारण 35 ओवर ही फेंके जा सके थे। भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन और शादमान इस्लाम को आउट किया था, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान नजमुल हुसैन शंटो का विकेट लिया। इस समय मुश्फिकुर रहीम 6 और मोमिनुल हक 40 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। मैच के दूसरे और तीसरे दिन खेल नहीं होने के कारण इस स्थल की ड्रेनेज सुविधा (जल निकासी व्यवस्था) पर सवाल उठाए गए हैं।

भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 280 रनों से हराकर पहले ही सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। अगर दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो भारत सीरीज जीत जाएगा। अगर ड्रॉ होता है, तब भी भारत सीरीज जीत जाएगा।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this