इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्लाह, ईरान ने कहा मौत का बदला लेंगे

0
174

न्यूज डेस्क
इजरायली सेना ने शनिवार को कहा कि उसने बेरूत में शुक्रवार को हिजबुल्ला के शीर्ष नेता हसन नसरल्हाल को मार गिराया। यह हमला उस वक्त किया गया जब नसरल्लाह दहियेद स्थित अपने मुख्यालय में बैठक कर रहा था। हिजबुल्ला ने भी अपने शीर्ष नेता के मौत की पुष्टि कर दी है। इजरायल के हमलों में ईरानी सेना के डिप्टी कमांडर अब्बास निलफोरुशन की भी मौत हो गयी है। ईरान ने इजरायल की कार्रवाई को कायराना बताते हुए बदला लेने की धमकी दी है।

ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने सभी मुस्लिमों से एकजुट होकर इजरायल के खिलाफ खड़े होने की अपील की है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि नसरल्लाह अब दुनिया में आतंक नहीं फैला पाएगा। इजरायल के चीफ आफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने कहा कि नसरल्लाह का खात्मा अंत नहीं है। इस हमले की योजना लंबे समय से बनायी जा रही थी। इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने एक्स पर कहा कि नसरल्लाह का खात्मा इजरायल द्वारा की गयी सबसे न्यायसंगत आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों में से एक है। हिजबुल्ला के राजनीतिक मामले देखने वाले हाशेम सैफीद्दीन को हिजबुल्ला का नया प्रमुख बनाया जा सकता है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने शनिवार को कहा कि वे हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत का बदला लेंगे और इजरायल से जंग जारी रहेगी। इस बीच ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। खामनेई ने कहा कि सभी मुस्लिमों को इस वक्त लेबनान और हिजबुल्ला के साथ खड़े होने की जरूरत है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने शनिवार को हसन नसरल्लाह के लिए पांच दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है। खामनेई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लेबनान के लोग वो समय नहीं भूले हैं जब दमनकारी शासन के सैनिक बेरूत की तरफ बढ़ रहे थे और हिजबुल्ला ने उन्हें रोक दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here