Homeदेशतुरंत छोड़ दें लेबनान', बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों...

तुरंत छोड़ दें लेबनान’, बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

Published on

लेबनान में इजराइल ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं।हिजबुल्लाह भी लगातार इजरायल पर हमला कर रहा है।जिस वजह से वहां के हालात लगातार खराब हो रहे हैं। ऐसे हालात में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे अपने नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है।इसके अलावा अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की सलाह भी दी है।

उन्होंने लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने तथा दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी है, जो खराब होते हालात के बीच भी यहां रहना चाहते हैं। उन्होंने लोगों की मदद लिए नंबर भी जारी किया है।

दूतावास ने कहा कि लेबनान में पहले से मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को भी लेबनान छोड़ने की सख्त सलाह दी जाती है।जो लोग किसी भी कारण से वहां रह जाते हैं, उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतने, अपनी गतिविधियों को सीमित रखने और बेरूत में भारतीय दूतावास से हमारी ईमेल आईडी: cons.beirut@mea.gov.in या आपातकालीन फोन नंबर +96176860128 के माध्यम से संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।

इजराइल और ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई तेज होने के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ब्रिटिश नागरिकों से लेबनान को छोड़ने के लिए कहा है। वहीं, आपातकालीन निकासी की आवश्यकता होने पर लगभग 700 ब्रिटिश सैनिकों को साइप्रस में तैनात किया गया है।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए रवाना होने से पहले लिवरपूल में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन हिंसा के बढ़ने के मद्देनजर अपनी आकस्मिक योजनाओं पर काम कर रहा है।उन्होंने इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध बढ़ने की भी आशंका जताई है।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this