Homeदेशएशिया पावर इंडेक्स में जापान को पीछे कर भारत बना तीसरा ताकतवर...

एशिया पावर इंडेक्स में जापान को पीछे कर भारत बना तीसरा ताकतवर देश ,भारत की बढ़ी साख

Published on

 न्यूज़ डेस्क 
भारत ने जापान को पछाड़ दिया है और तीसरा सबसे ताकतवर देश बन गया है। इस बात की जानकारी भारत की सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय ने कहा है कि एशिया पावर इंडेक्स में जापान अब भारत से पीछे चला गया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा है कि भारत के तेज आर्थिक विकास, युवा जनसंख्या, अर्थव्यवस्था का विस्तार की वजह से भारत की स्थिति बेहतर हुई है। साथ ही ये भारत की दुनिया में बढ़ती साख को भी दर्शाता है।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ‘एक बड़े बदलाव के तहत भारत ने जापान को पछाड़कर एशिया पावर इंडेक्स में तीसरे सबसे ताकतवर देश का दर्जा हासिल किया है। ये भारत की दुनियाभर में बढ़ रही साख को दर्शाता है।’ एशिया पावर इंडेक्स की शुरुआत साल 2018 में लॉवी इंस्टीट्यूट द्वारा की गई थी। इसमें एशिया प्रशांत क्षेत्र में सालाना आधार पर ताकतवर देशों की एक सूची तैयार की जाती है। इसमें एशिया प्रशांत के 27 देशों की स्थिति का आकलन किया जाता है।

मंत्रालय ने बताया कि एशिया पावर इंडेक्स में पता चला है कि क्षेत्रीय ताकतों की सूची में भी भारत की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है और भारत का प्रभाव भी बढ़ रहा है। भारत के उछाल में सबसे अहम फैक्टर इसका आर्थिक विकास है। 
मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कोरोना महामारी के बाद जबरदस्त आर्थिक रिकवरी की, जिसकी वजह से भारत की आर्थिक क्षमताओं में 4.2 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश के आर्थिक विकास में इसकी बड़ी जनसंख्या की अहम भूमिका है और मजबूत आर्थिक वृद्धि दर के चलते भारत दुनिया दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

भारत को अपने क्षेत्रीय प्रतिद्वंदियों चीन और जापान की तुलना में जनसांख्यिकी का भी फायदा मिला है। चीन और जापान जहां अपनी बुजुर्ग होती जनसंख्या से जूझ रहे हैं, वहीं भारत के पास विशाल युवा आबादी है, जो इसके आर्थिक विकास को आने वाले दशकों में मजबूती देती रहेगी। 

क्वाड और विभिन्न वैश्विक संगठनों में भारत की मौजूदगी से कूटनीति की दुनिया में भी भारत का प्रभाव बढ़ा है। एशिया पावर इंडेक्स में किसी भी देश की ताकत का आकलन उसकी आर्थिक क्षमता, सैन्य क्षमता, भविष्य के संसाधनों, आर्थिक साझेदारी, रक्षा नेटवर्क, कूटनीतिक प्रभाव और सांस्कृतिक प्रभाव के आधार पर किया जाता है।  

Latest articles

माइनस अंक वाले डॉक्टरों पर भरोसा कैसे करेंगे,फैसले पर रोक की मांग

मेडिकल सीटों के लिए वैसे तो मारामारी रहती है, लेकिन इस साल मेडिकल की...

भ्रष्टाचार की पार्टी है TMC,, प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से ममता बनर्जी पर साधा निशाना

बंगाल में चुनावी हलचल के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मालदा में 3250 करोड़...

सावधान!आपकी इन 3 आदतों से मिनटों में फुंक सकता है महंगा लैपटॉप, आज ही सुधार लें

आजकल लैपटॉप बहुत महंगे आते हैं। लेकिन अक्सर अनजाने में आप ऐसी गलती कर...

बिना बीमारी हर समय थका-थका सा होता है महसूस,कहीं आपमें इस चीज की कमी तो नहीं

आजकल बहुत से लोग बिना किसी बीमारी के भी दिनभर थकान, सुस्ती और नींद...

More like this

माइनस अंक वाले डॉक्टरों पर भरोसा कैसे करेंगे,फैसले पर रोक की मांग

मेडिकल सीटों के लिए वैसे तो मारामारी रहती है, लेकिन इस साल मेडिकल की...

भ्रष्टाचार की पार्टी है TMC,, प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से ममता बनर्जी पर साधा निशाना

बंगाल में चुनावी हलचल के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मालदा में 3250 करोड़...

सावधान!आपकी इन 3 आदतों से मिनटों में फुंक सकता है महंगा लैपटॉप, आज ही सुधार लें

आजकल लैपटॉप बहुत महंगे आते हैं। लेकिन अक्सर अनजाने में आप ऐसी गलती कर...