Homeदेशऑनलाइन गेम खेलने में बिहार पूरे देश में पहले स्थान पर

ऑनलाइन गेम खेलने में बिहार पूरे देश में पहले स्थान पर

Published on

न्यूज डेस्क
ऑनलाइन गेम खेलने में बिहार देश में पहले स्थान पर है। राज्य के 78.65 फीसदी किशोर ऑनलाइन गेम खेलते हैं, इसमें सबसे ज्याद सात साल से 17 साल आयुवर्ग के बच्चे शामिल हैं। ये बच्चे 24 घंटे में सात से आठ घंटे इसमें बिताते हैं। ये बातें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के एक सर्वे रिपोर्ट में निकली है। सर्वे जुलाई से अगस्त 2024 में किया गया है। देश में स्थान पर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र है।

छूट रही पढ़ाई, कर्ज में डूब रहे किशोर

ऑनलाइन गैम में समय का पता नहीं चलता है। ऐसे में 20 फीसदी ऐसे बच्चे हैं जिनकी कई बार स्कूल की परीक्षा तक छूट गयी। वहीं 48 फीसदी से अधिक बच्चे ऐसे हैं जो कर्ज में डूब चुके हैं। वह कर्ज लेकर गेम खेलते हैं। गेम की लत के कारण 45 फीसदी से अधिक बच्चे सिर्फ एक साल में काउंसलर के पास पहुंच चुके हैं। जब अभिभावकों को पता चलता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है और फिर अभिभावक उन्हें काउंसलर के पास लेकर जाते हैं।

ये गेम हैं खतरनाक

ब्लू व्हेल चैलेंज, चोकिंग गेम, गैलर चैलेंज,दालचीनी चैलेंज, टाइड पॉड चैलेंज,अग्निपरी,मरियम गेम, फाइव फिगर फिलेट,सॉल्ट एंड आइस गेम और चार्ली चार्ली आदि

सर्वे में ये बातें आयी सामने

50 फीसदी बच्चे मानसिक तनाव में,गेम में असफलता से रहते है चितिंत। लगातार बैठने से कमर ,सिर और कंधा दर्द की होती है समस्या। ऑनलाइन गेम की वजह से बच्चे कर्ज में भी डूब रहे हैं।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this