Homeदेशत्रिपुरा विधान सभा चुनाव : बीजेपी और कांग्रेस  ने जारी की उम्मीदवारों...

त्रिपुरा विधान सभा चुनाव : बीजेपी और कांग्रेस  ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी  ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 48 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बाकि 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। बता दें कि त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटें हैं।राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बोर्डोवाली से चुनाव लड़ेंगे। बड़ी बात यह है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। त्रिपुरा के बाद अब बीजेपी मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए लिस्ट जारी करेगी। त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटें हैं।
         बता दें कि पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस बैठक में मौजूद थे। उनके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी की सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और प्रदेश इकाई के कोर समूह के सदस्य भी शामिल हुए।
      उधर आज त्रिपुरा के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए  कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहले चरण में 17 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। सुदीप रॉय बर्मन को कांग्रेस ने अगरतला से मैदान में उतारा है।       
त्रिपुरा में  इस बार कांटे की टक्कर है। सत्तासीन बीजेपी को हटाने के के लिए कांग्रेस और वाम दलों के बीच पहली बार गठबंधन हुआ है। पहले ये दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ लड़ती थी।  ऐसे में इस बार त्रिपुरा का चुनाव काफी रोचक हो गया है। बीजेपी किसी भी सूरत में सत्ता में वापसी चाहती है जबकि गठबंधन की कोशिश बीजेपी को उखाड़ फेंकने की है। 

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this