Homeदेशराहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बीजेपी नेताओं के खिलाफ...

राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बीजेपी नेताओं के खिलाफ दिल्ली में मामला दर्ज 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले चार बीजेपी नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिन नेताओं के खिलाफ शिकायत दी गई है उनमें रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी शामिल हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने दिल्ली के तुगलक रोड थाने में यह शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने दिल्ली में पिछले सप्ताह राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी है। माकन के मुताबिक, भाजपा नेता ने कहा था कि “राहुल गांधी संभल जाओ नहीं तो आपका भी वही हाल हुआ होगा जो आपकी दादी का हुआ था”।

तुगलक रोड पुलिस थाने के बाहर मौजूद अजय माकन ने मीडिया से कहा, “हम सभी जानते हैं कि इंदिरा गांधी जी ने अपनी सीने पर 34 गोलियां खाई थीं और शहीद हुई थीं। राजीव गांधी ने शांति वार्ता शुरू की थी, इस वजह से उनके शरीर के चिथड़े उड़ा दिए गए। 

राहुल गांधी के परिवार ने देश के लिए शहादत दी और आज राहुल गांधी जी को यह कहा जाता है कि आप संभल जाओ वरना आपका भी वही हाल होगा।”

माकन का कहना था कि भारत के अंदर राजनीति इससे नीचे नहीं गिर सकती। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने न तो इस बयान की निंदा की, न ही इसके खिलाफ कोई कार्रवाई की। उन्होंने कहा, इसके बाद भाजपा के सहयोगी दल के नेता ने कहा कि जो राहुल गांधी की जुबान काटेगा उसको 11 लाख रुपये मिलेंगे।

आपको जिसकी बात अच्छी न लगे, राहुल गांधी की आवाज पसंद नहीं क्योंकि वह वह देश हित की बात करते हैं, गरीबों की, मजदूरों की बात करते हैं। इसलिए आप उनकी जुबान काटने की धमकी दे रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भाजपा की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हमारे नेता राहुल गांधी पिछड़ों के, दलितों के, गरीबों के हितों की आवाज को उठाते रहेंगे।

अजय माकन ने कहा कि भारत सरकार के एक मंत्री  ने राहुल गांधी को इसलिए आतंकवादी कह दिया क्योंकि राहुल गांधी जो बातें बोल रहे हैं, वह उनको पसंद नहीं। इसलिए आज हमने पुलिस में शिकायत दी है, ताकि इन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। यह सीधे-सीधे जान मारने की धमकी है।

कांग्रेस ने चार लोगों के खिलाफ यह शिकायत दी है जिनमें केंद्रीय मंत्री के अलावा दिल्ली के पूर्व भाजपा विधायक, महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक और उत्तर प्रदेश के एक मंत्री का नाम है।

Latest articles

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

More like this

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...