आखिर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस ने क्यों कहा कि सीएम ममता के साथ मंच साझा नहीं करेंगे 

0
102

न्यूज़ डेस्क 
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार और हत्या की घटना में न्याय के लिए देश भर में विरोध जारी है। कोलकाता का आरजी कर अस्‍पताल में ट्रेनी डॉक्‍टर के मर्डर के बाद जैसे-जैसे मेडिकल स्‍टॉफ और अन्‍य लोगों का गुस्‍सा सड़क पर द‍िखने लगा तो धीरे-धीरे अस्पताल में हो रहे भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ। 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस  ने कहा कि लोगों के आक्रोश को देखते हुए हमारा कोई भी कर्मचारी अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मंच शेयर नहीं करेगा। बता दें कि बोस ने एक वीडियो मैसेज के जरिए ये बातें कहीं।

सीवी आनंद बोस ने आगे कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री के साथ से कोई सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा। मैं संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ सक्रिय कदम उठाऊंगा। मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार भी करेंगे।

राज्यपाल के रूप में मेरी भूमिका संवैधानिक दायित्वों तक ही सीमित रहेगी। मैं बंगाल के लोगों के प्रति प्रतिबद्ध हूं। मैंने पीड़िता के माता-पिता और न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मेरे आकलन में सरकार अपने कर्तव्यों में विफल रही है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here