Homeदेशहरियाणा चुनाव : जुलाना में विनेश फोगाट को टक्कर देंगे बीजेपी के...

हरियाणा चुनाव : जुलाना में विनेश फोगाट को टक्कर देंगे बीजेपी के योगेश वैरागी 

Published on

न्यूज़ डेस्क
हरियाणा के जुलाना सीट से चुनाव लड़ रही पहलवान विनेश फोगाट को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने निजी एयरलाइंस के कैप्टन रहे योगेश बैरागी को चुनाव मैदान में उतारा है। हालांकि विनेश का चुनाव प्रचार अभी काफी आगे बढ़ गया है लेकिन माना जा रहा है कि वैरागी के मैदान में आने के बाद काफी अहम हो गया है। आप ने भी यहाँ से उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। 

भाजपा ने दूसरी सूची में फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से एजाज खान को चुनाव मैदान में उतारा है। अब भाजपा को सिर्फ दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने हैं। पार्टी ने राई से कृष्णा गहलावत और पटौदी से बिमला चौधरी को मैदान में उतारा है।

उधर, पिहोवा सीट से पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जगह प्रत्याशी बनाए गए कवलजीत सिंह अजराना ने टिकट लौटा दिया है। उनकी पाकिस्तानी आर्मी के साथ फोटो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भारी विरोध हो रहा था। जिसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

भाजपा ने दूसरी सूची में नायब सिंह सैनी सरकार में दो मंत्रियों के टिकट काट दिए हैं। रेवाड़ी की बावल सीट से मंत्री बनवारी लाल का टिकट काट दिया गया है, उनकी जगह हेल्थ डायरेक्टर के पद से इस्तीफा देने वाले कृष्ण कुमार को मौका मिला है, वहीं फरीदाबाद की बड़खल सीट से शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा की जगह धनेश अदलखा पर पार्टी ने दांव खेला है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this