HomeखेलParalympics 2024 Prize Money: खेल मंत्रालय ने पैरालंपिक विजेताओं को दिया बड़ा...

Paralympics 2024 Prize Money: खेल मंत्रालय ने पैरालंपिक विजेताओं को दिया बड़ा तोहफा, जानें किसे कितनी मिलेगी इनामी राशि

Published on

न्यूज डेस्क
पेरिस पैरालंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने नकद पुरस्कार का एलान किया गया है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। भारत ने हाल ही में संपन्न इन खेलों में अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और सात स्वर्ण सहित कुल 29 पदक अपने नाम किए थे। पेरिस में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख रुपये, रजत पदक पाने वालों को 50 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया है। इनके अलावा मिश्रित टीम में शामिल पदक विजेताओं को 22.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि भारत 2028 पैरालंपिक में और ज्यादा मेडल जीतेगा। उन्होंने कहा, ‘पैरालंपिक और पैरा गेम्स में भारत लगातार बढ़ रहा है। 2016 में चार मेडल जीते, फिर टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 19 पदक अपने नाम किए। अब पेरिस पैरालंपिक में 29 मेडल जीतकर 18वें नंबर पर रहे। हम अपने एथलीट्स को और ज्यादा सुविधाएं देंगे, जिससे लॉस एजिंल्स 2028 पैरालंपिक गेम्स में और ज्यादा मेडल जीत सकें।

भारत ने 2024 के अभियान में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और उसने स्विट्जरलैंड, बेल्जियम, साउथ कोरिया, तुर्की, अर्जेंटीना जैसे शीर्ष देशों को पछाड़कर पेरिस पैरा खेलों में दुनिया के टॉप 20 देशों में स्‍थान हासिल किया।

पेरिस पैरालंपिक में भारत ने 7 गोल्‍ड, 9 सिल्‍वर और 13 ब्रॉन्‍ज मेडल जीते। कुल 29 मेडल के साथ भारत मेडल टैली में 170 देशों में 18वें नंबर पर रहा। पैरालिंपिक के इतिहास में भारत का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this