Homeदेशराजद का कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम आज से शुरू ,तेजस्वी यादव पूरे प्रदेश...

राजद का कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम आज से शुरू ,तेजस्वी यादव पूरे प्रदेश में करेंगे कार्यकर्ता से संवाद

Published on

न्यूज़ डेस्क
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार से कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम की शुरुआत समस्तीपुर से कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में तेजस्वी की होने वाली इस यात्रा कार्यक्रम के दौरान माना जा रहा है कि वे सीधे कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का पहला चरण 10 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा।

इस दौरान तेजस्वी यादव समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। समस्तीपुर के टाउन हॉल में मंगलवार को कार्यक्रम है। राजद के नेताओं की मानें तो यह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी का आगाज है, जिसमें तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार के रहने के दौरान अपने 17 महीने के कार्यकाल में किए गए कामों की जानकारी भी इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को देंगे, ताकि कार्यकर्ता राजद के कामों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचा सकें।

इस यात्रा के दौरान वे बिहार की गिरती कानून व्यवस्था को भी उठाएंगे तथा सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। तेजस्वी पिछले काफी दिनों से सरकार को कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति को लेकर घेरते रहे हैं। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों सहित जातीय जनगणना और बिहार में बढ़े आरक्षण की सीमा को नौवीं अनुसूची में डालने जैसे मुद्दे को भी हवा देंगे।

हालांकि, भाजपा और जदयू, तेजस्वी यादव की इस यात्रा से किसी भी प्रकार के राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना को नकारते रहे हैं, लेकिन राजद के नेताओं को इस यात्रा से काफी राजनीतिक लाभ की आशा है।

भाजपा के नेता कहते हैं कि इस यात्रा से पहले तेजस्वी यादव को राजद के शासनकाल में किए गए गलतियों और जंगलराज के लिए माफी मांगनी चाहिए, तभी उन्हें बिहार की जनता स्वीकार करेगी।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...