Homeदेशमोदी का 56 इंच का सीना अब इतिहास, डर खत्म’, राहुल गांधी...

मोदी का 56 इंच का सीना अब इतिहास, डर खत्म’, राहुल गांधी ने कहा

Published on

इस समय अपने अमेरिका प्रवास के दौरान भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर अपना हमला जारी रखा है।उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद लोगों में ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डर’ खत्म हो गया है।अमेरिका में वर्जीनिया के हर्नडॉन में भारतीय प्रवासी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी छोटे व्यवसायों पर एजेंसियों के माध्यम से बहुत डर और दबाव बना रहे थे, लेकिन कुछ ही सेकंड में सब कुछ गायब हो गया।

एक न्यूज एजेंसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राहुल गांधी का एक वीडियो जारी किया है,जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि चुनाव के बाद सबकुछ बदल गया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि ‘डर नहीं लगता अब, डर निकल गया अब। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे लिए यह दिलचस्प है कि बीजेपी और पीएम मोदी ने इतना डर ​​फैलाया और छोटे व्यवसायों पर जांच एजेंसियों का दबाव बनाया।लेकिन यह सब गायब हो गया। कुछ सेकंड में ही यह सब गायब हो गया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा कि संसद में, मैं प्रधानमंत्री को सामने से देखता हूं और मैं आपको बता सकता हूं कि श्री मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब अब खत्म हो गया है, यह सब अब इतिहास है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह समझ में नहीं आता कि यह देश सबका है,भारत एक संघ है,संविधान में यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है।भारत जो कि एक संघ राज्य है, इतिहास, परंपरा, संगीत और नृत्य विविधता में एकता का प्रतीक है। बीजेपी वाले कहते हैं कि यह संघ नहीं,यह अलग है।

राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस का कहना है कि कुछ राज्य अन्य राज्यों से नीचा हैं। कुछ भाषाएं अन्य भाषाओं से नीची हैं, कुछ धर्म अन्य धर्मों से हीन हैं और कुछ समुदाय अन्य समुदायों से निम्न हैं ये लोग (आरएसएस) भारत को नहीं समझते हैं।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...