Homeदेशमहंत नृत्य गोपाल दास की तबियत बिगड़ी ,मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती 

महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत बिगड़ी ,मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें यूरिन पास करने में परेशानी के कारण अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। महंत का इलाज मेदांता अस्पताल के आईसीयू में डॉ. दिलीप दुबे की देखरेख में किया जा रहा है।

86 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास ने कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन में भाग लेने के लिए 24 अगस्त को अयोध्या से मथुरा की यात्रा की। जन्माष्टमी के बाद, भक्तों से मिलने के उद्देश्य से वे ग्वालियर गए। वहां तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

मेदांता अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास को रविवार शाम को भर्ती किया गया। उन्हें यूरिन पास करने में कठिनाई और कम आहार लेने की समस्या है।

उनका इलाज डॉ. दिलीप दुबे की देखरेख में किया जा रहा है। उनकी स्थिति अभी गंभीर है। बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास की 2019 के बाद से ही तबीयत खराब चल रही है। यूरिन की समस्या और भोजन न कर पाने की शिकायत को लेकर 4 वर्षों से उनका इलाज चल रहा है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this