Homeदेशएक लड़के की अनूठी अपील-शादी के लिए लड़की चाहिए, दहेज मैं दूंगा!

एक लड़के की अनूठी अपील-शादी के लिए लड़की चाहिए, दहेज मैं दूंगा!

Published on

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक युवक ने अपनी शादी के लिए लड़की ढूंढने के लिए बड़े अनूठे ढंग से हाथ में पोस्टर लेकर अपील की है. इसका वीडियो सामने आया है. लड़के ने हाथ में लिए पोस्टर में लिख रहा है, शादी के लिए सरकारी नौकरी वाली लड़की चाहिए दहेज में दे दूंगा.इस लड़के का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

कैसी लड़की खोज रहा है युवक

छिंदवाड़ा के एक बाजार में एक युवक ने अनोखे अंदाज में अपनी शादी की अपील की. इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक अपने हाथ में पोस्टर लिए खड़ा है. इस पोस्टर में लिखा है,शादी के लिए सरकारी नौकरी वाली लड़की चाहिए दहेज में दे दूंगा.इस युवक ने बहुत ही  मजाकिया अंदाज में यह अपील की है.दरअसल उसे अपनी भावी पत्नी में एक ही गुण चाहिए, वह है सरकारी नौकरी. यह पोस्टर लोगों में सरकारी नौकरी के प्रति दीवानगी को भी बता रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां उसके पोस्टर की ओर देखती भी हैं और आगे बढ़ जाती है. वहीं पास में खड़ा एक व्यक्ति लड़के की इस हरकत पर हंस रहा है.

फव्वारा चौक का है वीडियो

बताया जा रहा है कि जो वीडियो सामने आया है, वह छिंदवाड़ा के फव्वारा चौक का है. वहां के एक दुकानदार ने बताया कि रविवार को एक लड़का यहां पोस्टर लेकर खड़ा था.वह आवाज लगाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था.हाथ में पोस्टर लिए वह कुछ देर तक यहां खड़ा रहा.उसके बाद वह वहां से चला गया. वीडियो में नजर आ रहे युवक के बारे में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है.

Latest articles

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...

सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो घट रही है आपकी उम्र, जानें अपनी गलत आदतें

सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय करता है।जागने के बाद के शुरुआती...

More like this