Homeदेशकभी ट्रेजेडी किंग के नाम से जाने जाते थे, आज भी दिलों...

कभी ट्रेजेडी किंग के नाम से जाने जाते थे, आज भी दिलों पर राज कर रहे हैं मुकेश

Published on

मुकेश की आवाज का जादू आज भी लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।चाहे वो सड़क किनारे की ऑर्केस्ट्रा हो चाहे भव्य ऑडिटोरियम में आयोजित स्टेज शो , चाहे रियलिटी शो हो, या फिर विदेशों में आयोजित होने वाले उनके कॉन्सर्ट्स, मुकेश के गीतों का जादू आज भी उतना ही ताज़ा है, जितना उनके जीते जी था।

मुकेश की आवाज में ऐसा दर्द और गहराई थी जिसे कोई गायिका या गायक शायद ही छू पाया हो।उनकी आवाज में जो सच्चाई और मासूमियत थी, उसने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का ‘ट्रेजेडी किंग’ बना दिया।उनके गाए गीत आज भी लोगों के दिलों में वही एहसास जगाते हैं, जैसा उन्होंने अपने समय में किया था।

हालांकि मुकेश ने सबसे ज्यादा गाने दिलीप कुमार और मनोज कुमार के लिए गाए, लेकिन उनका संबंध राज कपूर से सबसे खास था। राज कपूर ने एक बार कहा था कि मुकेश मेरी रूह हैं। यह कहना इस बात का प्रमाण है कि मुकेश की आवाज राज कपूर के दिल के बहुत करीब थी।

मुकेश की सादगी उनके जीवन के हर पहलू में झलकती थी।वे हमेशा साधारण कपड़े पहनते थे और महंगे सामान से दूर रहते थे।यहां तक कि उन्होंने अपनी बेटी द्वारा गिफ्ट किए गए महंगे जूते तक पहनने से मना कर दिया था।

मुकेश के कुछ सबसे बड़े हिट्स गाने संगीतकार सलील चौधरी के साथ आए, जिनमें ‘दिल तड़प तड़प के’, ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’, और ‘ये दिन क्या आए’ शामिल हैं।सलील चौधरी का मानना था कि मुकेश ने उनके संगीत को जादुई बना दिया था।

मुकेश जी म्यूजिक इंडस्ट्री के लेजेंड है, आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि।अपने म्यूजिक और आवाज की वजह से वे आज भी हम सब के बीच अमर है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this