नेपाल में भारतीय यात्री बस नदी में गिरी, अब तक 11 शव बरामद

0
100

नेपाल से एक भारतीय यात्री बस के नदी मे गिर जाने की खबर आ रही है।इस यात्री बस के नदी में गिर जाने से अबतक 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 40 लोगों को लेकर जा रही यह भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई।यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी
घटनास्थल पर नेपाली सेना द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है।

मीडिया सूत्रों से प्राप रिपोर्ट के अनुसार, मध्य नेपाल में भारत की नंबर प्लेट वाली एक बस के मार्सयांगडी नदी में गिरने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। वेबसाइट ‘माई रिपब्लिका डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार, यह बस दुर्घटना तनहुन जिला के आइना पहारा में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव के कार्यों में लग गई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार अभी तक 10-11 शव बरामद कर लिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here