Homeदेशमहाराष्ट्री पॉलिटिक्स :संजय राउत ने क्यों कहा कि जिसने हमें छोड़ा ,हम...

महाराष्ट्री पॉलिटिक्स :संजय राउत ने क्यों कहा कि जिसने हमें छोड़ा ,हम उसे हरोयेंगे !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
उद्धव शिवसेना नेता संजय राउत ने स्पष्ट शब्दों नें कहा कि पार्टी में वापस जाना यह राकांपा का अपना निर्णय है। हमारी पार्टी की बात करें तो जिन्होंने हमें छोड़ा, हम उन्हें हराएंगे।

राउत ने कहा, “वापस जाना नहीं जाना राकांपा का निर्णय है। अगर मैं अपनी पार्टी की बात करूं तो जिन्होंने हमें छोड़ दिया, हम उन्हें हराएंगे। मैंने शरद पवार से बात की और उनके बयान भी सुने हैं, जहां उन्होंने कहा कि वह अजित पवार को छोड़कर किसी को भी अपने साथ जोड़ सकते हैं।”

संजय राउत ने बताया कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने आज बहुत बड़ी रैली का आयोजन किया। एमवीए विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ना चाहती है। सीट बंटवारा, घोषणापत्र और अन्य कामकाज में तीनों पार्टियों शिवसेना(यूबीटी) राकांपा-एसपी और कांग्रेस के विचार में कोई मतभेद नहीं है। इस रैली को उद्धव ठाकरे, शरद पवार, नाना पटोले समेत कांग्रेस के अन्य नेता संबोधित करेंगे।

अजित पवार ने जन सम्मान यात्रा के दौरान बातचीत में बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी चल रही है और सत्ताधारी महायुति गठबंधन के सहयोगियों एनसीपी, शिवसेना और भाजपा के बीच सीट बंटवारे की बातचीत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है। 

इस दौरान शरद पवार के साथ फिर से जुड़ने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ महाराष्ट्र के लिए अपने काम और विजन के बारे में बात करूंगा। हम लोगों से कहेंगे कि वे हमें फिर से मौका दें, ताकि हम राज्य के लिए और अधिक धन ला सकें। विपक्ष हमेशा नकारात्मक होता है।”

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this