Homeदेशहेमंत सोरेन ने केंद्र पर आदिवासियों -मूलवासियों की चिंता नहीं करने का...

हेमंत सोरेन ने केंद्र पर आदिवासियों -मूलवासियों की चिंता नहीं करने का लगाया आरोप

Published on

बीरेंद्र कुमार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खतियानी जोहार यात्रा के क्रम में सिमडेगा के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में भाषण देते हुए केंद्र सरकार पर आदिवासियों और मूलवासियों की उपेक्षा करने का लगाया आरोप। उन्होंने कहा बीजेपी ने स्थानीय लोगों की अनदेखी की है। इस वजह से वर्ष 2019 के विधान सभा चुनाव में झारखंड की जनता ने बीजेपी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार को उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने आदिवासियों को आदिवासियों से लड़ाया। उन्होंने झारखंड में कभी आदिवासियों-मूलवादियों की चिंता नहीं की। उन्हें आज भी संघर्ष के जरिए अपना परिचय देना पड़ता है। विपक्ष लोगों को भ्रमित कर रहा है।

हक मांगते हैं तो केंद्र जांच एजेंसी लगा देती है पीछे

खतियानी जोहार यात्रा के दौरान हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि 20 लाख लोगों के राशन कार्ड उनकी सरकार के दौरान बनाए गए और बेटियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की गई। हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि उनके पूर्वजों ने अलग झारखंड राज्य के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि जब भी वे केंद्र सरकार से अपना हक मांगते हैं तो केंद्र सरकार उनके पीछे केंद्रीय जांच एजेंसियों को लगा देती है, उनपर सीबीआई और ईडी के छापे शुरू करवा दिए जाते हैं।

Latest articles

ऑपरेशन सिंदूर’पर फिल्म बनाने के लिए निर्माताओं में टाइटल रजिस्ट्रेशन के लिए मची होड़

भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सैन्य हमलों के बाद बॉलीवुड में 'ऑपरेशन सिंदूर'...

गूगल ने Chrome ब्राउजर में जोड़ा Gemini Nano AI,फर्जी नोटिफिकेशन से करेगा सुरक्षा

हर दिन हमें कई वेबसाइट्स से क्रोम ऐप पर नोटिफिकेशन मिलते हैं।ऐसे में हमारे...

पाकिस्तान के टारगेट पर थे भारत के 36 ठिकाने,सेना ने 400 ड्रोन हमलों को किया नाकाम

पहलगाम आतंकी घटना में पाक आतंकवादी द्वारा 26 लोगों को धर्म पूछकर शहीद कर...

आखिर क्यों होते हैं एयर कंडीशनर ब्लास्ट और इससे बचने के उपाय

  गर्मियां अपने चरम पर हैं।मानो सुबह से लेकर शाम तक आसमान से आग के...

More like this