HomeदेशWeather Forecast Today: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी अगले 48 घंटे...

Weather Forecast Today: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी अगले 48 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published on

Weather Forecast Today
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि देश के अधिकांश राज्यों में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आईएमडी ने कहा है कि 11 जनवरी तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी बारिश हो सकती है।

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने कहा है कि राज्य में 10 और 11 अगस्त को जोरदार बारिश हो सकती है। आईएमडी ने भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सिरमौर, चंबा, शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर के बाढ़ के खतरे की भी चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सभी जिलों में आगामी 48 घंटों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, टिहरी में भारी से अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही प्रशासन ने पहाड़ों की यात्रा नहीं करने और नदी किनारे रहने वालों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। ऐहतियात के तौर पर नदियों के किनारे वाले क्षेत्रों में एसडीआरएफ को तैनात किया गया है।

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राजस्थान, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, पंजाब, गुजरात, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...