पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन 

0
100

न्यूज़ डेस्क 
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज गुरुवार को कोलकाता स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह 80 साल के थे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने यह जानकारी दी।

भट्टाचार्य वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, जिसकी वजह से उन्हें जुलाई में अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

उनके परिवार में पत्नी मीरा और बेटी सुचेतना हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे। 

भट्टाचार्य अपने स्वास्थ्य की वजह से पिछले कुछ सालों से सार्वजनिक जीवन से दूर थे। उन्होंने 2015 में सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति से इस्तीफा दे दिया था। 2018 में उन्होंने राज्य सचिवालय की सदस्यता छोड़ दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here