HomeदेशWeather Report Today 07 AUGUST 2024: यूपी में बारिश तो दिल्ली में...

Weather Report Today 07 AUGUST 2024: यूपी में बारिश तो दिल्ली में जारी हुआ येलो अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आज पहाड़ों से लेकर मैदानों का हाल

Published on

Weather Report Today
देशभर के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी और रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर अपडेट दिया है और बताया है कि आज (7 अगस्त) राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया है और आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आईएमडी ने उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने केरल में भी भारी बारिश जारी रहने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पूरे सप्ताह जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जगहों पर बारिश की संभावना बन रही है। 9 अगस्त को भी कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं तेज हवा भी चलने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 10 और 11 अगस्त के लिए यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पूर्वानुमान के मुताबिक देश में आज उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this