Homeदेशअंडमान निकोबार के 21 द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम...

अंडमान निकोबार के 21 द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम समर्पित 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
आज आजाद भारत में पहली बार 21 अंडमान निकोबार द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम किये जा रहे हैं। अभी तक इन द्वीपों के कोई नाम नहीं है। पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। बता दें कि पहली बार इन द्वीपों के नाम रखे जा रहे हैं। अब तक इन द्वीपों को द्वीप समहू के नाम से ही जाना जाता रहा है।

जानकारी के मुताबिक़ पीएम मोदी आज ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनाये गए राष्ट्रीय स्मारक मॉडल का अनावरण भी करेंगे। याद रहे ये सारे कार्यक्रम नेता जी की जयंती पर किये जा रहे हैं। जिसे हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के सांसद कुलदीप राय शर्मा ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा- मुझे खुशी है कि सरकार ने हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण उनके नाम पर करने का फैसला लिया है। कुलदीप ने सरकार से अपील की है कि इस बारे में स्कूलों बच्चों के लिए एक किताब भी प्रकाशित करें, जिससे बच्चे भी अपने देश के जवानों के
उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार सुबह दो दिन के दौरे पर अंडमान-निकोबार पहुंचे हैं। वे यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के समारोह में भाग लेंगे।

बता दें कि 2018 में पीएम अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर थे। तब उन्होंने ने रॉस द्वीप का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप कर दिया गया था। इसके साथ ही नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया था।

Latest articles

प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत 100% साजिश है: रोहित पवार

पवार परिवार ने प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत को पहली बार बड़ी...

फैसले इतने आसान होने चाहिए कि नागरिक उन्हें समझ सकें: CJI सूर्यकांत

CJI सूर्यकांत न्यायपालिका को सही मायने में लोकतंत्र का सजग प्रहरी बनने की बात...

WhatsApp लाया जादू फीचर! बिना ऐप के भी होगी कॉलिंग

व्हाट्सऐप ने आखिरकार वह फीचर वेब वर्जन में जोड़ दिया है, जिसकी सबसे ज्यादा...

हार्ट अटैक आने से 48 घंटे पहले ही शरीर करता है ये इशारे, समझ लिए तो बच जाएगी जान

दिल का दौरा अक्सर अचानक होने वाली घटना की तरह देखा जाता है, लेकिन...

More like this