Homeदेशनिर्मला सीतारमन का बजट 2024- 2025 लोगों को करायेगा खट्टा - मीठा...

निर्मला सीतारमन का बजट 2024- 2025 लोगों को करायेगा खट्टा – मीठा अहसास

Published on

निर्मला सीतारमण ने सदन में सात बार बजट प्रस्तुत कर मोरारजी देसाई के 6 बार बजट प्रस्तुत करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।बजट प्रस्तुतिकरण का रिकॉर्ड तोड़ने वाली निर्मला सीतारमण जब आज सदन में अपना बजट पेश कर रहीं थीं,तो लोग यह सोच रहे थे की क्या इस समय इनके द्वारा पेश किया जा रहा पूर्ण बजट लोगों को कमरतोड़ महंगाई से राहत दिलाने वाला होगा या फिर महंगाई को और बढ़ाकर लोगों को घुट – घुट कर जीने को विवश करने वाला होगा।

निर्मला सीतारमण ने आज मोदी 3.0 सरकार का जिस पहले बजट को सदन में पेश किया है वह कुछ चीजों के दाम को बढ़ाएगा तो कुछ चीजें को सस्ता भी करेगा।

बात सस्ती होने वाली चीजों की करें तो इस बार सोना-चांदी और प्लैटिनम सस्ते होंगे।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटकर 6 फीसदी कर दी है,जिससे ये सस्ते होंगे।वित्त मंत्री ने इसके अलावा प्लैटिनम के लिए भी कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6.4 फीसदी कर दी है। सरकार के इस फैसले के अमल में आने के बाद सोना, चांदी और प्लैटिनम इन तीनों मूल्यवान धातुओं की कीमतें घट जाएंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोबाइल फोन और चार्जर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी तक घटा दिया है,जिसके बाद अब मोबाइल फोन की कीमत में भी कटौती देखने को मिलेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोलर पैनल और लिथियम बैटरी के सस्ता होने की भी बात कही है, जिससे मोबाइल फोन के साथ साथ गाड़ियों की बैटरी के दाम भी कम होंगे।इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स यानी TDS दर 1 फीसदी से घटकर 0.1 फीसदी लगभग शून्य ही कर दिया गया है।

वित्त मंत्री ने देश में तेजी से पैर पसार रहे कैंसर को देखते हुए कैंसर के इलाज की तीन दवाओं को मूल सीमा शुल्क से छूट देने की घोषणा की है।इसकेबाकव एक्स-रे मशीनों में इस्तेमाल होने वाले एक्स-रे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टरों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में भी बदलाव कर इनकी कीमतों में भी कमी की गई है।इसके अलावा फेरोनिकेल, ब्लिस्टर कॉपर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को सरकार ने हटा दिया है।

वहीं वित्त मंत्री ने अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी करने की घोषणा की है जिससे फर्टिलाइजर के दामों में वृद्धि हो सकती है।साथ ही टेलीकॉम उपकरणों पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है।

बजट में ये हुआ सस्ता
·मोबाइल और मोबाइल चार्जर
· सोलर पैनल
· चमड़े की वस्तुएं
· गहने (सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम)
· स्टील और लोहा
· इलेक्ट्रॉनिक्स
· क्रूज़ यात्रा
· समुद्री भोजन
· फुटवियर
· कैंसर की दवाइयाँ

बजट में ये हुआ महंगा
· स्पेसिफाइड दूरसंचार उपकरण
· PVC प्लास्टिक

बजट में चीजों की सस्ते और महंगे होने के बाद एक और चीजों पर लोगों की बड़ी नजर होती है की आखिर तमाम चीजों के महंगे और सस्ते होने के बाद लोगों के पास बचे पैसे में से कितने पैसे सरकार फिर उनसे अपने खजाने में टैक्स , लगी जी हां मैं बात कर रहा हूं उस इनकम टैक्स की जिस पर नौकरी पेसा से लेकर व्यवसायी तक तक की नजर लगी रहती है।

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में पेश किए गए आम बजट में नई कर व्यवस्था के तहत 3 लाख रुपए तक की वार्षिक आमदनी पर लोगों को कोई टैक्स नहीं देना होगा।वहीं, 3 से 7 लाख रुपये सालाना आमदनी पर 5 फीसदी टैक्स लगेगा। इसके अलावा, नई कर व्यवस्था के तहत आयकरदाताओं को 7 से 10 लाख रुपये की आमदनी पर 10 फीसदी, 10 से 12 लाख रुपये की आमदनी पर 15 फीसदी, 12 से 15 लाख की आमदनी पर 20 फीसदी और 15 लाख से अधिक की आमदनी पर 30 फीसदी टैक्स का भुगातन करना होगा।
हालांकि, नई टैक्स व्यवस्था के तहत आयकरदाताओं के लिए राहत की बात यह है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये करने का ऐलान किया है।

इसके साथ ही, निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किए गए बजट में पारिवारिक पेंशन की रकम को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 करने का ऐलान किया है।उन्होंने कहा कि अब 25,000 रुपये के पारिवारिक पेंशन पर टैक्स का भुगतान करना होगा।इसके अलावा, वित्त मंत्री ने एनपीएस के लिए नियोक्ता के अंशदान पर कटौती की सीमा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का ऐलान किया है।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...