Homeदेशपूंछ में एलओसी के पास आतंकियों से मुठभेड़ ,एक जवान घायल

पूंछ में एलओसी के पास आतंकियों से मुठभेड़ ,एक जवान घायल

Published on

 न्यूज़ डेस्क 
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने आज सुबह नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। हालांकि, इस दौरान मुठभेड़ में एक सैनिक के घायल होने की खबर है।

‘व्हाइट नाइट कॉर्प्स’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सतर्क सैनिकों ने तड़के तीन बजे बट्टल सेक्टर में घुसपैठ की फिराक में जुटे आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब देकर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान एक सैनिक घायल हो गया। इलाके में अभियान जारी है।”

 सूत्रों के मुताबिक, हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने कृष्णाघाटी बेल्ट के बट्टल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन सतर्क सैनिकों ने उनकी गतिविधियों को भांप लिया और त्वरित कार्रवाई की।

सूत्रों ने बताया कि जबरदस्त गोलीबारी के बीच सैनिकों ने आतंकवादियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया, लेकिन घटना में एक सैनिक घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के मुताबिक, गोलीबारी में आतंकवादियों को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this