Homeदेशउद्धव ठाकरे ने क्यों कहा मुंबई के धारावी का विकास होना चाहिए...

उद्धव ठाकरे ने क्यों कहा मुंबई के धारावी का विकास होना चाहिए ,अडानी का नहीं 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिव सेना यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे ने देश के सबसे बड़े कारोबारी गौतम अडानी पर बड़ा हमला किया है। विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव का यह हमला की मायने में काफी अहम माना जाता है। 

उद्धव ठाकरे ने धारावी विकास परियोजना को लेकर राज्य सरकार पर और अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ठाकरे ने कहा है कि धारावी के विकास के लिए जान बूझकर कारोबारी गौतम अडानी की कंपनी को टेंडर दिया गया है। उन्होंने कहा- धारावी का विकास होना चाहिए, अडानी का नहीं।

ठाकरे ने राज्य सरकार और अडानी पर निशाना साधते हुए कहा- धारावी के लोगों को पांच सौ वर्ग फुट का घर मिलना ही चाहिए। हर घर में एक माइक्रो व्यापार चलता है। इसके लिए भी उपाय होना चाहिए। 

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा- ये मुंबई का नाम अडानी सिटी भी कर देंगे। इनकी कोशिश चल रही है, उसे हम होने नहीं देंगे। ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी महाराष्ट्र की सत्ता में आती है तो अडानी को दिया गया प्रोजेक्ट रद्द कर दिया जाएगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा- धारावी के लोगों को पात्र और अपात्र के चक्रव्यूह में फंसाने की कोशिश की जा रही है। हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो हम धारावी के लोगों को दूसरी जगह नहीं बसाएंगे। धारावी में ही कारोबार की उचित व्यवस्था की जाएगी। 

उन्होंने कहा- धारावी का विकास होना चाहिए, अडानी का नहीं। अगर अडानी धारावी के लोगों की मांग पूरी नहीं कर सकते तो दोबारा टेंडर कराया जाए। ग्लोबल टेंडर निकलना चाहिए और पारदर्शिता का पालन होना चाहिए। सरकार को जवाब देना चाहिए कि इसे अभी तक क्यों नहीं रद्द किया गया।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई में मौजूद एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी के विकास पर काम कर रही है। इसके लिए सरकार ने टेंडर निकाला, जो जुलाई 2023 में अडानी ग्रुप को मिला। सितंबर 2023 में अडानी ग्रुप ने एक नई कंपनी बनाई। इसका काम धारावी का विकास करना है।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...