Homeदेशराजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण का अनोखा ऐलान !

राजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण का अनोखा ऐलान !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन दंपतियों के पास दो या उससे अधिक बच्चे होंगे, उन्हें किसी तरह की सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।

दरअसल, कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा एक दिवसीय दौरे पर पाली पहुंचे थे। यहां उन्होंने जिला परिषद में बैठक की। इसके बाद उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर दावा किया।

झाबर सिंह खर्रा ने पाली में प्रेस वार्ता के दौरान कहा, “जनसंख्या बढ़ रही है और सुविधाएं घट रही हैं। इस वजह से समस्याएं भी सामने आ रही हैं। इसलिए अब भारत सरकार के स्तर पर प्रयास चल रहा है, जिन दंपतियों या परिवारों में दो या तीन से अधिक संतान होगी। उन्हें किसी भी तरह की सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। इससे संबंधित कानून जल्द ही देश में देखने को मिलेगा।”

खर्रा ने कहा कि भाजपा केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें हर हाल में पूरा करने का संकल्प लेती है। सत्ता में आने से पहले पार्टी की ओर से जो संकल्प पत्र जारी किया गया था। उसके अनुसार, सभी विभागों को निर्देश भी दिए गए हैं। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद प्रदेश की जनता को सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। जनता से किए गए हर वादे को समय पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 15 अगस्त से बजट की घोषणाओं का असर धरातल पर दिखने लगेगा। खर्रा ने कहा कि बजट में की गई घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

बजट के अनुसार, योजनाओं को बनाने का भी निर्देश दिया गया है। सरकार की यही गारंटी है कि 15 अगस्त से बजट की घोषणाओं का असर दिखना शुरू हो जाए। सभी कामों को समय पर पूरे किया जाएगा।

Latest articles

पद्म पुरस्कार 2026 पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने

2026 में घोषित पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2026) पर सत्ता पक्ष (भाजपा) और विपक्ष...

UGC new rules: ‘अगड़ी जाति में पैदा होना क्या गुनाह’…पिछड़ी जातियों को कितना होगा फायदा

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों...

ट्रेन छूट गई या चार्ट नहीं बना? IRCTC से अपना पूरा पैसा वापस पाने का ये है तरीका

भारतीय रेल का सफर सुविधाजनक होने के साथ कभी-कभी काफी अनिश्चित भी हो जाता...

दिमाग को ही नहीं इम्यून सिस्टम को भी बर्बाद कर देती है स्ट्रेस,जानें बचने के तरीके

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस लगभग हर इंसान की जिंदगी का हिस्सा...

More like this