Homeदुनियाडोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद राहुल गांधी पर भड़की बीजेपी

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद राहुल गांधी पर भड़की बीजेपी

Published on

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद भारत की राजनीति भी गरमा गई है। बीजेपी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भड़क गई है।बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के उकसाऊ बयान ही नेताओं पर हमले को बढ़ावा देते हैं। जिस तरह की बातें अमेरिका में देखने को मिल रही है,उसी तरह की उकसाऊ भाषा का इस्तेमाल राहुल गांधी को भी लोकसभा चुनाव के दौरान करते देखा गया था।

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि तीसरी बार असफल रहने वाले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दिया था।देश इस बात को कभी नहीं भूल सकता है कि कैसे पंजाब पुलिस ने (जो उस समय कांग्रेस के अधीन थी) जान बुझकर प्रधान मंत्री की सुरक्षा से समझौता किया था,जब उनका काफिला फ्लाईओवर पर फंसा गया था।

बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के द्वारा वीडियो शेयर कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर उकसावे वाले भाषण देने का आरोप लगाने के बाद अब तक कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प है कि कांग्रेस इस पर कोई प्रतिक्रिया देती है या मौन धारण करती है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this