Homeदेशसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज मुंबई में की पार्टी नेताओं की...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज मुंबई में की पार्टी नेताओं की अहम बैठक

Published on

न्यूज़ डेस्क
इस बार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सपा भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रही है। चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करे इसको लेकर सपा की आज अहम बैठक की गई है। यह बैठक मुंबई में आयोजित की गई।

सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को मुंबई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान महाराष्ट्र विधानसभा और बीएमसी चुनाव पर चर्चा की गई।

अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी पार्टी एमवीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। लेकिन, यदि समाजवादी पार्टी को नज़रअंदाज़ किया गया, तो फिर सपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा और महानगरपालिका चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए अखिलेश यादव ने गठबंधन में या फिर अकेले चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक तैयार रहने के लिए कहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ 19 जुलाई को मुंबई में होने वाले सभी सपा सांसदों के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक से पहले अखिलेश यादव शुक्रवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं।

बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे, इसे लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव के मद्देनजर महा विकास आघाडी और महायुति गठबंधन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

भाजपा सोमवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुंबई में एक बड़ी बैठक करने जा रही है। बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन, प्रचार से लेकर अन्य रणनीतियों पर चर्चा की जा सकती है।

Latest articles

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री...

More like this