Homeदेशजम्मू कश्मीर के डोडा में सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू,घने जंगलों में...

जम्मू कश्मीर के डोडा में सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू,घने जंगलों में आतंकियों के होने की आशंका 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में  सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है। यहां पर मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले के गोली-गादी जंगलों में अंधेरे और भारी बारिश के कारण मंगलवार को सर्च अभियान रोक दिया गया था। यह बुधवार को सुबह फिर से शुरू किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच दो घंटे से ज्यादा समय तक गोलीबारी हुई थी। बाद में आतंकवादी घने जंगलों वाले गोली-गादी क्षेत्र में भाग गए। अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा बल अब जंगली इलाके में आतंकवादियों का पता लगाने में लगे हुए हैं।

आतंकवादियों की तलाश के लिए मंगलवार को सेना के विशिष्ट पैरा कमांडो के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया गया था। ड्रोन निगरानी, स्निफर डॉग्स, शार्पशूटर क्षेत्र में चल रहे अभियान का हिस्सा हैं।

डोडा में मंगलवार को हुई मुठभेड़ कठुआ में सेना की गश्ती पार्टी पर घात लगाकर किए गए हमले के तुरंत बाद हुई। यह आतंकी हमला एक महीने में जम्मू में हुआ पांचवां हमला था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this