Homeदेशहरियाणा में कांग्रेस की बनी सरकार तो वृद्धावस्था पेंशन होगा 6 हजार...

हरियाणा में कांग्रेस की बनी सरकार तो वृद्धावस्था पेंशन होगा 6 हजार रुपये 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी रजनीतिक दलों का ऐलान फिर से होने लगा है। कांग्रेस भी जोरशोर से चुनावी तैयारी में जुटी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता को साधने में लगी हुई है। साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला भी कर रही है।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर वृद्धावस्था पेंशन खटाखट-खटाखट छह हजार रुपये करेंगे।भूपेंद्र हुड्डा ने अपने रोहतक स्थित आवास पर मीडिया से कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा पूरी तरह से तैयार है। मुकाबला भाजपा और कांग्रेस की बीच है। वोट कटुआ पार्टियों की कोई जगह नहीं है।

हम हर जिले में बैठक और सभाएं करेंगे। अलग-अलग वर्गों के सम्मेलन भी किए जाएंगे। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, हरियाणा में गुरु-चेला की सरकार चल रही है। दिल्ली से प्रदेश के सारे काम चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव में हमारी सरकार को 47 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिला है।

गठबंधन का सबसे ज्यादा वोट शेयर हरियाणा में ही है। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु और फिर कर्नाटक है। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का गठबंधन हैं। प्रदेश में कांग्रेस का अभी किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है।

चुनावी मुद्दों को लेकर उन्होंने कहा, हरियाणा बेरोजगारी, महंगाई, प्रति व्यक्ति आय और महिला असुरक्षा में नंबर एक हो गया है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिक्षा व्यवस्था की हालत खराब है। पांच हजार स्कूल बंद कर दिए। स्वास्थ्य सेवाओं का भी यही हाल है।

अस्पताल जाओ, तो वहां डॉक्टर ही नहीं हैं। प्रदेश आज साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है। भाजपा सरकार ने नौ सालों में जो भी फैसले लिए, वो सब गलत हैं। इस बार इन्हीं मुद्दों पर विधानसभा चुनाव होगा।

Latest articles

 टॉप 5 AI Apps जिनकी मदद से आप भी हर महीने कमा सकते हैं हजारों रुपये

आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ एक तकनीक नहीं बल्कि कमाई...

60 ओवरों के बाद मिले नई गेंद, किसने की 45 साल पुराने नियम में बदलाव की मांग

टेस्ट क्रिकेट में 4 दशक से भी अधिक समय से नियम चला आ रहा...

गुजरात में बड़ा हादसा 8 की मौत, भरभराकर गिरा पुल,

गुजरात के वडोदरा ज़िले के पादरा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो...

चूरू में बड़ा हादसा, वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश

  राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र स्थित भानुदा गांव में बुधवार को दोपहर...

More like this