Homeखेलरोहित शर्मा ही 2025 में करेंगे चैंपियंस ट्रॉफी और WTC में भारत...

रोहित शर्मा ही 2025 में करेंगे चैंपियंस ट्रॉफी और WTC में भारत की कप्तानी, BCCI ने किया कंफर्म

Published on

न्यूज डेस्क
रोहित शर्मा वन डे और टेस्ट टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि कर दी है। शाह ने बीते रविवार को कहा कि टी20 विश्व चैंपियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट में भारत की अगुआई जारी रखेंगे। उन्होंने साथ ही भरोसा जताया कि भारत उनकी कप्तानी में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतेगा। कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। जय शाह ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘अगला चरण डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी है। मुझे रोहित शर्मा की कप्तानी पर पूरा भरोसा है कि हम इन दोनों टूर्नामेंट में चैंपियन बनेंगे।

अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन आठ साल बाद किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम का मसौदा आईसीसी को सौंपा जा चुका है लेकिन बीसीसीआई ने अब तक इसे हरी झंडी नहीं दी है। समझा जा रहा है कि बीसीसीआई 2023 एशिया कप की तरह ‘हाईब्रिड मॉडल’ लागू करने पर जोर देगा। इस मॉडल के तहत भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले सहित अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। शाह के इस संदेश ने इन अटकलों पर विराम लग गया है कि क्या रोहित अन्य प्रारूपों में कप्तान की भूमिका छोड़ेंगे?

रोहित शर्मा जब तक कप्तानी नहीं छोड़ते तब तक भारत को एक बार फिर अलग-अलग प्रारूपों में दो कप्तान देखने को मिलेंगे। रोहित वनडे और टेस्ट में अगुआई करते रहेंगे जबकि हार्दिक पंड्या के टी20 प्रारूप में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है। रोहित की अगुआई में भारत ने पिछले साल डब्ल्यूटीसी और विश्व कप के फाइनल में भी जगह बनाई थी। भारत लगातार 10 मैच जीतने के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। विराट कोहली ने जब टी20 की कप्तानी छोड़ी थी तो उन्हें वनडे से भी हटा दिया गया था। उस समय बीसीसीआई ने कहा था कि सफेल बॉल क्रिकेट में एक ही कप्तान रहेगा।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this