Homeदेशजम्मू-कश्मीर में तीन मुठभेड़, 6 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में तीन मुठभेड़, 6 आतंकी ढेर

Published on

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को 2 आतंकी मारे गए हैं। इससे पहले शनिवार को 4 आतंकियों को मार गिराया गया था। अबतक सुरक्षाबलों ने कुछ 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है।इन दोनों ऑपरेशन के दौरान दो जवान भी शहीद हो गए हैं।

मुठभेड़ को लेकर एक अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किए जाने के दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।मुठभेड़ स्थल की ड्रोन फुटेज में चार शव पड़े हुए नजर आए, लेकिन गोलीबारी अब भी जारी रहने के कारण शव अभी बरामद नहीं किये जा सके हैं। मुठभेड़ स्थल श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के भीतरी ईलाकों मे हैं।

इस बीच खबर है कि जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के एक गांव में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया।आतंकवादियों ने तड़के करीब चार बजे मंजाकोट क्षेत्र के गलुथी गांव में सेना की चौकी पर गोलीबारी की। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।आतंकवादियों और जवानों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई।इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया।वहीं, आतंकवादी निकट के जंगल में भागने में सफल रहे।आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this