Homeदेशहाथरस हादसा : राहुल गाँधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र ,मुआवजे...

हाथरस हादसा : राहुल गाँधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र ,मुआवजे की राशि बढाकर देने की की मांग 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाथरस हादसे को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने लेटर के जरिये सीएम को पीड़ित परिवार की समस्याएं बताईं हैं।  इसके अलावा राहुल गांधी ने सीएम से मांग की है कि मुआवजे की राशि बढ़ाकर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द प्रदान किया जाए। 

राहुल गांधी ने सीएम योगी से लिखा है कि इस दुख की घड़ी में उन्हें हमारी सामूहिक संवेदना और सहायता की आवश्यकता है।  राहुल गांधी ने अपने इस लेटर की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट की है। 

राहुल गांधी ने हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों को राज्य सरकार की तरफ से मिले मुआवजे पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने लेटर में सीएम से कहा है कि सरकार की तरफ से घोषित मुआवजा काफी कम है। ऐसे में इसे तत्काल बढ़ाया जाए. साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। 

हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र के माध्यम से उनसे अवगत कराया।

राहुल गांधी ने लेटर में कहा है कि जब मैं हाथरस और अलीगढ़ में पीड़ित परिवार से मिला तो उन्होंने बताया कि इस घटना में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता है। ऐसे में इस मामले में उचित और पारदर्शी जांच हो। न्याय की दृष्टि से यह भी जरूरी है कि दोषी व्यक्तियों को कड़ी सजा मिले। 

Latest articles

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

More like this