IND W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 12 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

0
106

न्यूज डेस्क
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे। भारतीय टीम 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना सकी और 12 रन से मैच हार गई। वनडे और टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टी 20 सीरीज की शुरुआत हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के लिए बेहद निराशाजनक रही है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका के ओपनर्स लौरा वॉलवॉर्ड्ट और तंजिम ब्रिट्स ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। वॉलवॉर्ड्ट 33 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद ब्रिट्स और मारिजेन कैप ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। कैप 33 गेंद पर 57 रन की पारी खेल आउट हुई। ब्रिट्स पारी की आखिरी गेंद पर 56 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुई। साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट पर 189 रन बनाए। पूजा वस्त्राकर और राधा यादव को 2-2 विकेट मिले।

अफ्रीका की ओर से रखे गए 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 4 विकेट पर 177 रन बनाए। भारतीय टीम जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 53 रन) के अर्धशतक के बावजूद चार विकेट पर 177 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (18 रन) और स्मृति मंधाना (46 रन) ने पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी निभाकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन अयाबोंगा खाका ने शेफाली को आउट कर पहला झटका दिया।

मंधाना अच्छा खेल रही थीं लेकिन क्लो ट्रायोन की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर के हाथों में चली गई और भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। दयालन हेमलता (14 रन) ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकीं और 17 गेंद खेलने के बाद नाडिने डि क्लर्क का शिकार हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर (35 रन) पारी की अंतिम गेंद पर एन मलाबा की गेंद पर आउट हुई जिससे उनके और रोड्रिग्स (30 गेंद, सात चौके, एक छक्का) के बीच चौथे विकेट के लिए 59 गेंद में 90 रन की साझेदारी का अंत हुआ और टीम 12 रन से हार गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here