HomeदेशIMD Weather Forecast Today: तेज गति से आगे बढ़ रहा मानसून, मध्य...

IMD Weather Forecast Today: तेज गति से आगे बढ़ रहा मानसून, मध्य प्रदेश-बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Published on

Weather Forecast Today
मानसून जून के आखिरी तीन दिनों में तेजी के साथ उत्तर भारत में आगे बढ़ने लगा है। बुधवार को मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई उत्तरी राज्यों में 28 से 30 जून के बीच भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की। आईएमडी के मुताबिक, बारिश की गतिविधि उत्तर पश्चिम भारत में बढ़ने की संभावना है।

सीजन में अब तक मानसून अपने सामान्य दिनों के मुकाबले करीब एक हफ्ते देरी से चल रहा है। 11 जून के बाद 9 दिनों तक यह धीमा रहा है। इस हफ्ते के अंत तक यानी 29-30 जून तक मानसून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली में आमतौर पर मानसून की एंट्री 27 से 29 जून के बीच होती है। पिछले साल दिल्ली में मानसून 26 जून को पहुंचा था।।

मौसम विभाग के मुमाबिक मानसून अपने सामान्य के मुकाबले हफ्तेभर पीछे है। 11 जून के बाद करीब 9 दिनों तक यह धीमा रहा है। पूरे देश में 19% बारिश की कमी है। उत्तर पश्चिम भारत में 57%, मध्य भारत में 23% बारिश कम हुई है। जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 16% और प्रायद्वीपीय भारत में 9% ज्यादा पानी बरस चुका है।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र शामिल हैं। तमिलनाडु, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट है।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this