Homeदेशएनडीए के ओम बिड़ला के खिलाफ इंडिया के के.सुरेश लड़ेंगे लोकसभा स्पीकर...

एनडीए के ओम बिड़ला के खिलाफ इंडिया के के.सुरेश लड़ेंगे लोकसभा स्पीकर का चुनाव 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर मोदी सरकार और विपक्ष के बीच सहमती नहीं बनी है, जिसके बाद विपक्ष ने अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

एक ओर जहां एनडीए  की ओर से ओम बिड़ला मैदान में हैं तो वहीं दूसरी ओर इंडिया  गठबंधन की ओर से कांग्रेस सांसद के सुरेश ने भी स्पीकर पद को लेकर नामांकन दाखिल किया है।

ये इतिहास में पहली बार होगा जब स्पीकर पद को लेकर चुनाव होंगे। साल 2019 में डिप्टी स्पीकर पद को खाली रखा गया था। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कल सुबह 11 बजे होगा।

उधर, राहुल गांधी ने सरकार पर ही ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने स्पीकर पद के लिए सरकार का समर्थन करने का फैसला लिया था। हमारा कहना था कि आप डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दे दें। ऐसी परंपरा भी रही है। 

राहुल गांधी ने कहा मल्लिकार्जुन खड़गे के पास केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का फोन आया राजनाथ सिंह जी ने खड़गे जी से अपने स्पीकर के लिए समर्थन मांगा, विपक्ष ने साफ कहा है कि हम स्पीकर को समर्थन देंगे लेकिन विपक्ष को डिप्टी स्पीकर मिलना, राजनाथ सिंह जी ने कल शाम कहा था कि वे खड़गे जी कॉल रिटर्न करेंगे अभी तक खड़गे जी के पास कोई जवाब नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कह रहे हैं रचनात्मक सहयोग हो फिर हमारे नेता का अपमान किया जा रहा है। नीयत साफ नहीं है।

नरेंद्र मोदी जी कोई रचनात्मक सहयोग नहीं चाहते हैं। परंपरा है कि डिप्टी स्पीकर विपक्ष को होना चाहिए विपक्ष ने कहा है अगर परंपरा को रखा जाएगा तो हम पूरा समर्थन देंगे।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this