UGC NET के बाद CISR-UGC-NET की परीक्षा भी हुई स्थगित, NTA ने बताया ये कारण

0
143

न्यूज डेस्क
नीट पेपर लीक को लेकर सुर्खियों में बने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक और परीक्षा को स्थगित कर दिया है। NTA ने शुक्रवार को संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा जून, 2024 को स्थगित कर दिया। यह परीक्षा 25 से 27 जून को आयोजित होने वाली थी।

एनटीए की ओर से जारी एक सार्वजनिक सूचना में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि यह दिनांक 15 जून की सार्वजनिक सूचना के क्रम में है। इसके तहत संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा जून-2024 के आवेदकों को आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना तथा परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी सभी उम्मीदवारों को दी गई थी।

एनटीए ने परीक्षा को स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य परिस्थितियों और लॉजिस्टिक मुद्दों का हवाला दिया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपने नोटिफिकेशन में कहा कि परीक्षा के आयोजन का संशोधित कार्यक्रम बाद में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घोषित किया जाएगा।

नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.ac.in देखते रहें। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के संबंध में उम्मीदवारों के लिए एनटीए ने हेल्प डेस्क नंबर (011- 40759000 या 011-69227700) भी जारी किए हैं।

मालूम हो कि इससे पहले UGC-NET जून, 2024 परीक्षा रद कर दी गयी थी। केद्र सरकार ने यह निर्णय परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए लिया था। अब एक नई परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जानकारी अलग से साझा की जाएगी। साथ ही मामले की गहन जांच के लिए मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here