Homeदेशझारखंड सरकार में मंत्री बनेगी कल्पना सोरेन !

झारखंड सरकार में मंत्री बनेगी कल्पना सोरेन !

Published on

न्यूज़ डेस्क
झारखंड की चम्पई सोरेन सरकार में जल्द ही विस्तार की सम्भावना है और उम्मीद की जा रही है कि इस विस्तार में हेमत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को मंत्री बनाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक अभी चम्पई सरकार में दो मंत्री के पद खाली हैं। ऐसे में एक मंत्री की सीट कल्पना को दी जा सकती है जबकि दूसरी सीट कांग्रेस को मिल सकती है। कल्पना सोरेन अभी हाल में ही गांडेय विधान सभा से विधायक चुनी गई है।

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सीएम चंपई सोरेन से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान लोकसभा चुनाव के बाद बनी सियासी परिस्थितियों और मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा हुई है। सूत्रों के अनुसार, विधानसभा का मॉनसून सत्र आहूत होने के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा।

सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने टेंडर कमीशन घोटाले में 15 मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। जेल जाने के कई दिनों बाद भी उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो सरकार पर सवाल उठने लगे। इसके बाद 7 जून को सीएम चंपई सोरेन ने आलमगीर आलम की जिम्मेदारी वाले सभी विभाग वापस ले लिए। आखिरकार आलमगीर आलम ने 10 जून को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

अब उनकी जगह कांग्रेस कोटे से जिन विधायकों के नाम मंत्री पद के दावेदारों में सामने आए हैं, उनमें जामताड़ा के विधायक डॉ. इरफान अंसारी और महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह प्रमुख हैं। मंत्री पद के लिए डॉ. इरफान अंसारी की दावेदारी के दो आधार हैं। पहला यह कि आलमगीर आलम सरकार में मुस्लिम अल्पसंख्यक चेहरा थे, इसलिए उनका रिप्लेसमेंट इसी समुदाय से हो सकता है। दूसरा यह कि लोकसभा चुनाव में इरफान अंसारी के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन को करीब 50 हजार मतों की बढ़त मिली है।

इसी तरह कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह को पार्टी ने लोकसभा चुनाव में गोड्डा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी, लेकिन तीन-चार दिनों के बाद ही उन्हें ड्रॉप कर उनकी जगह प्रदीप यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। टिकट कटने के बावजूद दीपिका पांडेय सिंह ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी थी और कांग्रेस नेतृत्व के फैसले पर रजामंदी जताई थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंत्री पद के लिए उनकी दावेदारी पर भी विचार चल रहा है।

आलमगीर आलम ने मंत्री पद के साथ-साथ कांग्रेस विधायक दल का नेता पद भी छोड़ा है। ऐसे में इन दोनों विधायकों में से एक को मंत्री और दूसरे को विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है। झारखंड में कैबिनेट में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। 12वें मंत्री का पद पहले से खाली चला आ रहा है। अब यह पद नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को आवंटित हो सकता है, क्योंकि वह लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान गठबंधन के सबसे बड़े चेहरे के तौर पर उभर कर सामने आईं।

Latest articles

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

टी 20 में इंग्लैंड को तहस-नहस करने के बाद भारत अब वन डे में मचाएगा तूफान

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से...

भारत – इंग्लैंड वनडे क्रिकेट सीरीज में विराट संग रोहित भी बना सकते हैं नए वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी 20 क्रिकेट का खुमार अब समाप्त हो गया है।4-1सीरीज जीतने के बाद भारत...

आमिर खान की ‘गजनी 2’ पर बड़ा अपडेट, 1000 करोड़ रुपए का बजट

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान साउथ एक्टर नागा चैतन्य और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म...

More like this

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

टी 20 में इंग्लैंड को तहस-नहस करने के बाद भारत अब वन डे में मचाएगा तूफान

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से...

भारत – इंग्लैंड वनडे क्रिकेट सीरीज में विराट संग रोहित भी बना सकते हैं नए वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी 20 क्रिकेट का खुमार अब समाप्त हो गया है।4-1सीरीज जीतने के बाद भारत...