Homeदेशअजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार अब पहुंचेगी राज्यसभा !

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार अब पहुंचेगी राज्यसभा !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी अब राज्यसभा पहुंचेगी। उन्होंने आज राज्यसभा के लिए एनसीपी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है। सुनेत्रा पवार ने हाल ही में बारामती निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जहां उनका मुकाबला मौजूदा सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से था। सुनेत्रा पवार को 1.58 लाख वोटों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

सुनेत्रा पवार के नामांकन दाखिल करने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला किया है। मेरे सहित कई लोग वह सीट चाहते थे लेकिन चर्चा के बाद हमने फैसला किया कि सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए। मैं इस फैसले से बिल्कुल भी निराश नहीं हूं।

सुनेत्रा पवार को राज्यसभा सीट के लिए कई दावदारों के बीच से चुना गया है, जिनमें उपमुख्यमंत्री समीर भुजबल के बड़े बेटे पार्थ पवार और बाबा सिद्दीकी शामिल हैं।

सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजे जाने के फैसले के पीछे पार्टी में महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ाने और बारामती क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराने के तौर पर देखा जा रहा है। महाराष्ट्र में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल की इस्तीफे से खाली हुई सीट पर 25 जून को मतदान होना है।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this