HomeदेशWeather Report Today: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हीटवेब का अलर्ट, मुंबई...

Weather Report Today: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हीटवेब का अलर्ट, मुंबई में मानसून की भारी बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Published on

Aaj Ka Mausam
उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर राज्यों में फिलहाल हीटवेव की स्थित बनी हुई है, वहीं दक्षिण और पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं पूर्वोत्तर की बात करें तो असम और मेघालय में गुरुवार यानी 13 जून तक भीषण बारिश हो सकती है।

इधर राजधानी दिल्ली एनसीआर से लेकर पंजाब तक झुलसाने वाली गर्मी से राहत के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिन तक भीषण लू का कहर जारी रहेगा। वहीं इस पूरे हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आस-पास रह सकता है। पिछले करीब एक महीने से दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। न्यूनतम तापमान में भी अगले सात दिनों तक उछाल देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में आसमान साफ ​​रहने और लू चलने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। फिलहाल, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और एनसीआर के इलाकों में आज बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 और 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

आईएमडी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 जून तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। आज और कल असम और मेघालय में भारी बारिश की आशंका है। पूर्वी और उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। यूपी-बिहार और झारखंड में गर्म हवाएं चलेंगी और दिन में पारा 40 पार ही रहेगा।

पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यूपी-बिहार और झारखंड में भयंकर लू चलेगी। अभी उत्तर बिहार को भीषण गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण लू चल सकती है। बता दें कि यूपी-बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बीते कुछ समय से लू का प्रकोप जारी है।

 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...