Homeदेशसोफिया बनी ओडिसा की पहली मुस्लिम महिला विधायक !

सोफिया बनी ओडिसा की पहली मुस्लिम महिला विधायक !

Published on

न्यूज़ डेस्क
 युवाओं का देश भारत हर दिन नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दुनिया का सांसे युवा देश भारत है और भारत में युवाओं के सामने चुनौतियाँ भी कम नहीं है।

लेकिन इन्ही तमाम चुनौतियों को पार करते हुए देश के युवा संसद से लेकर विधान सभा भी पहुँच रहे हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में कोई दर्जन भर युवा चुनाव जीतकर संसद  पहुँचने में सफल हुए है तो ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक बनकर सोफिया ने इतिहास रच दिया है। सोफिया पर आज देश को गर्व है और युवा भारत उसे सलाम कर रहा है। 

ओडिशा की बाराबाती कटक विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सोफिया फिरदौस ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ सोफिया फिरदौस का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। सोफिया ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक हैं। सोफिया ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्ण चंद्र महापात्रा को 8001 वोटों के अंतर से हराया।

सोफिया फिरदौस 32 वर्ष।  वह एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद मुकीम की बेटी हैं। मोहम्मद मुकीम की जगह कांग्रेस पार्टी ने 2024 के विधानसभा चुनाव में उनकी बेटी सोफिया फिरदौस को टिकट दिया और उन्होंने जीत दर्ज की।

सोफिया फिरदौस ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। साथ ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बंगलूरू से सोफिया ने साल 2022 में एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम का डिप्लोमा भी हासिल किया है।

सोफिया फिरदौस ने विधायक पद पर अब जीत हासिल की है, लेकिन वह पिछले साल से ही राजनीति में सक्रिय हैं। साल 2023 में सोफिया फिरदौस भुवनेश्वर में कनफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष चुनी गईं थी। साथ ही वह इस संगठन के ईस्ट जोन की महिला विंग की कॉर्डिनेटर भी रह चुकी हैं।

Latest articles

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...

हरियाणा चुनाव : लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव को कांग्रेस ने बनाया रेवाड़ी से उम्मीदवार 

न्यूज़ डेस्क राजद प्रमुख लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव रेवाड़ी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस...

More like this