Homeदेशसेना के जज्बे को सलाम, मौत के मुंह से 172 श्रमिकों को...

सेना के जज्बे को सलाम, मौत के मुंह से 172 श्रमिकों को खींच लाए जवान

Published on

न्यूज डेस्क: भारतीय सेना ने शनिवार को जोजिला सुरंग निर्माण स्थल पर हिमस्खलन में फंसे 172 श्रमिकों को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। सेना ने एक बयान में बताया कि निर्माण कंपनी के ये मजदूर गांदरबल जिले के सरबल नीलागर के पास भारी हिमस्खलन में फंस गए थे। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने साझा अभियान चलाकर घंटो की कड़ी मेहनत के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया।

सेना ने बताया कि हिमस्खलन की यह घटना 12 जनवरी को हुई थी,जिसमें तीन श्रमिकों की मौत हो गयी थी। सेना ने अभियान में हिमस्खलन बचाव उपकरणों समेत खोजी कुत्तों का भी सहारा लिया।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, 14 जनवरी को शाम लगभग 5.40 बजे मेघा इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्री लिमिटेड के कार्यशाला क्षेत्र में एक हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन इतना तगड़ा था कि 172 श्रमिकों के साथ कार्यशाला क्षेत्र एमईआईएल के मुख्य स्थान से पूरी तरह से कट गया। एमईआईएल के परियोजना प्रबंधक ने फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के लिए सहायता के लिए भारतीय सेना से संपर्क किया।

शून्य से नीचे के तापमान में हिमस्खलन में फंसे अन्य प्रदेशों के श्रमिकों को बचाने के लिए सेना त्वरित कार्रवाई न करती तो उनका बचना मुश्किल था। जोजिला में अत्याधिक बर्फबारी के कारण छह जनवरी को पास को सड़क यातायात के लिए बंद कर दिया था। जोजिला सुरंग के बाद जेड मोर टनल का काम बंद कर दिया है।

Latest articles

भारत दवाब में नहीं करता समझौता,अमेरिका के साथ ट्रेड डील लेकर पीयूष गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत जल्दबाजी में...

देखते ही कम होगा बढ़ा हुआ यूरिक एसिड, इस तरह करें इन मैजिकल ड्रिंक्स का सेवन

अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ गया है तो आपको आज से ही...

PhonePe और Google Pay के लिए खतरे की घंटी, अब Zoho लाएगी UPI ऐप

Arattai ऐप और Ulaa ब्राउजर के साथ धूम मचाने वाली जोहो अब पेटीएम और...

समस्तीपुर में राजद-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम और सीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मिथिलांचल से चुनावी रैली का शंखनाद...

More like this