Homeदेशमतगणना से पहले चुनाव आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस, चुनावी इतिहास में पहली...

मतगणना से पहले चुनाव आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस, चुनावी इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Published on

न्यूज डेस्क
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से एक दिन पहले चुनाव आयोग आज दिल्ली में दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। देश मे ऐसा पहली बार है जब चुनाव आयोग ने वोटिंग खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

साल 1952 से लेकर अब तक के किसी भी लोकसभा चुनाव के दौरान आयोग ने वोटिंग के बाद और रिजल्ट के पहले कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। इससे पहले चुनाव आयोग ने 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें लोकसभा और 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।

इसे लेकर मीडिया को एक आमंत्रण पत्र भी भेजा गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया को भेजे गए आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 पर निर्वाचन आयोग आज दोपहर 12.30 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसके पहले रविवार को एनडीए और विपक्षी इंडी गठबंधन के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अलग-अलग चुनाव आयोग के दिल्ली मुख्यालय पहुंचकर काउंटिंग को लेकर अपनी मांगें रखीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव आयोग इस कॉन्फ्रेंस में 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर कुछ नई जानकारी साझा कर सकता है। विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग पर मतदान प्रतिशत देर से जारी करने के आरोप लगाए थे, आयोग इसे लेकर भी बयान जारी कर सकता है।वहीं, रविवार को कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह पर 180 डीएम को धमकाकर मतगणना प्रभावित करने का आरोप लगाया था। आयोग इस पर भी जवाब दे सकता है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित किए गए थे, जो 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को शांतिपूर्वक संपन्न हुए। यह पहली बार हो रहा है जब निर्वाचन आयोग मतदान खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...