Homeदेशपीएम मोदी की साधना हुई पूरी ,विवेकानंद रॉक मेमोरियल से हुए रवाना 

पीएम मोदी की साधना हुई पूरी ,विवेकानंद रॉक मेमोरियल से हुए रवाना 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान शनिवार को 45 घंटे बाद पूरा हो गया। ध्यान साधना से उठने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवल्लूर की मूर्ती को प्रणाम किया। ध्यान साधना पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल से रवाना हो गए।

बता दें कि शनिवार को एक वीडियो आया जिसमें प्रधानमंत्री सुबह-सुबह सूर्य को जल अर्पण और मंत्रोच्चार करते दिख रहे हैं। वह हाथ में रुद्राक्ष की माला लिए विशाल शांत समुद्र को निहारते हुए मंदिर परिसर में खाली पांव घूमते नजर आ रहे हैं। वह बाद में मेमोरियल के एक हॉल में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के सामने ध्यान के लिए बैठ गए।

प्रधानमंत्री मोदी करीब ढाई महीने के ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार के बाद गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे। उसी दिन शाम को उन्होंने कन्याकुमारी देवी मंदिर में पूजा की।

मेमोरियल हॉल जाने से पहले उन्होंने तिरुवल्लुवर, रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं के सामने भी प्रार्थना की। पीएम मोदी का ध्यान शनिवार को समाप्त हो गया।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this