Homeदेशकांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर आज रणनीति तय करेगा 'इंडिया' गठबंधन

कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर आज रणनीति तय करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन

Published on

न्यूज़ डेस्क
आज तीन बजे शाम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन की अहम् बैठक होने जा रही है। आज ही लोकसभा चुनाव के अन्तिंम चरण का मतदान भी ख़त्म हो रहा है ऐसे में इंडिया गठबंधन की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

आज की यह बैठक 3 बजे के बाद शुरू होनी है। माना जा रहा है कि बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की क्या रणनीति होनी चाहिुए।

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि इसमें गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में नहीं आएंगी।

ममता बनर्जी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी इंडिया गठबंधन की इस बैठक से अनुपस्थित रह सकते हैं। हालांकि उनके स्थान पर उनकी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य बैठक में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे।

शनिवार को सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की कई सीटों पर मतदान हो रहा है। यही कारण है कि ममता बनर्जी दिल्ली नहीं आ रही हैं।

यदि मतदान की बात की जाए इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों से जुड़े कई राज्यों में मतदान हो रहा है। सातवें चरण में बिहार में भी मतदान हो रहा है। बिहार से राष्ट्रीय जनता दल  इंडिया गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

वहीं पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते कई दिनों से पंजाब में सघन चुनाव प्रचार कर रहे थे। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। आम आदमी पार्टी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, फारुख अब्दुल्ला समेत इंडिया गठबंधन के कई अन्य नेता शामिल हो सकते हैं।

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की उम्मीद जताई है। राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि 4 जून को एक नया सवेरा होने वाला है। आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का अंतिम दौर है।

शनिवार को मतदान समाप्त होने के बाद वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती होगी।

Latest articles

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...

हरियाणा चुनाव : लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव को कांग्रेस ने बनाया रेवाड़ी से उम्मीदवार 

न्यूज़ डेस्क राजद प्रमुख लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव रेवाड़ी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस...

More like this

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...